यह कैसे काम करता है

आठ जवाब, और पहला प्लान तैयार। फिर इसे अपने परिवार के पैसों का घर बनाएँ।

न बैंक लॉगिन, न स्टेटमेंट अपलोड, न कोई लॉगिन जानकारी। एक देश और सात आँकड़ों से लगभग दो मिनट में साल-दर-साल का FIRE प्लान — फिर अपनी होल्डिंग्स, अपने पार्टनर और बाकी ब्योरा जोड़ें, एक-एक स्तंभ करके, उस जवाब के सामने जो पहले से दिख रहा है।

पहला कदम · FIRE प्लानर · FIRE कैलकुलेटर और प्लानर

आठ जवाब, और लगभग दो मिनट में पहला FIRE प्लान।

बताएँ कि काम छोड़ने के बाद आप कहाँ रहेंगे, फिर सात आँकड़े: आपकी उम्र, जिस उम्र में आर्थिक आज़ादी चाहिए, आपकी कमाई, आपका खर्च, कितनी नकदी है, कितना निवेश है और कितना कर्ज़ है। देश से करेंसी, वहाँ की महँगाई और वहाँ की PF और पेंशन जैसी योजनाएँ तय होती हैं — EPF, CPF, 401(k), super और बाकी।

बदले में मिलता है साल-दर-साल का अनुमान, गंभीर से भरपूर तक का नतीजा, आपका FI नंबर (वह रकम जिस पर पहुँचकर, अनुमान के मुताबिक, बचत और निवेश से ही बाकी ज़िंदगी का खर्च चल सकता है) और 100 में से आपका फ़ाइनेंशियल फ़्रीडम इंडेक्स। स्ट्रेस टेस्ट पर टिक लगाएँ और देखें कि प्लान किस बात से टूट सकता है।

FIRE प्लानर कैसे काम करता है →

FIRE प्लानर

आपका कॉर्पस, साल-दर-साल

ठीक-ठाक पैसा चलता है, थोड़ी गुंजाइश के साथ

कमाई रुकने पर बचत₹6.96 करोड़₹6,95,50,197≈ आज के पैसों में ₹3.57 करोड़
अगर हालात बिगड़ें तो? आपका प्लान 2008 जैसी गिरावट + विदेश में रखे पैसे की कीमत 15% कम
55 की उम्र में आर्थिक आज़ादी78 की उम्र में पैसा खत्म38557090
  • 2008 जैसी गिरावट80 की उम्र में पैसा खत्म
  • विदेश में रखे पैसे की कीमत 15% कम90 तक चलता है, ₹4.27 करोड़ कम बचता है
  • दोनों एक साथ78 की उम्र में पैसा खत्म
उम्रदौरशुरुआत मेंबढ़तआमदनीखर्चआखिर में
54कमाई जारी₹6.14 करोड़+₹59.92 लाख₹1.2 करोड़−₹98.7 लाख₹6.96 करोड़
55काम छोड़ने के बाद₹6.96 करोड़+₹53.69 लाख—−₹29.75 लाख₹7.19 करोड़
56काम छोड़ने के बाद₹7.19 करोड़+₹55.53 लाख—−₹30.94 लाख₹7.44 करोड़
उदाहरण वाला एक परिवार: दो वयस्क, 38 और 36 साल के, दो बच्चे, कमाई दुबई में और बसना पुणे में। हर पंक्ति सर्वर पर प्लान के अपने आँकड़ों और दरों से निकाली जाती है।

दूसरा कदम · पोर्टफ़ोलियो ट्रैकर · कई करेंसी वाला पोर्टफ़ोलियो ट्रैकर

हर देश में आपके पास जो कुछ है, उसे जोड़ें, और एक करेंसी में देखें।

NSE, BSE, NASDAQ, NYSE, लंदन स्टॉक एक्सचेंज या स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ थाईलैंड पर कोई शेयर, ETF या म्यूचुअल फ़ंड खोजें, या कोई भारतीय, अमेरिकी, यूरोपीय या थाई फ़ंड, और यूनिट और खरीद की रकम दर्ज करें। SIP (हर महीने तय रकम से अपने-आप होने वाला निवेश) एक बार दर्ज होती है और उसकी किस्तें अपने-आप जुड़ती रहती हैं। डिपॉज़िट 142 में से किसी भी करेंसी में जोड़े जा सकते हैं।

लिस्टेड होल्डिंग्स की कीमत हर दिन के क्लोज़िंग भाव से आँकी जाती है और आपके प्लान की करेंसी में बदली जाती है। उनके XIRR (आपके हर निवेश की तारीख और रकम को ध्यान में रखकर निकला सालाना रिटर्न) की तुलना उस रिटर्न से होती है जो आपका प्लान मानकर चलता है — और जो भी होल्डिंग जुड़ती है, वह उसी पल अनुमान में शामिल हो जाती है, क्योंकि आँकड़ों का सेट एक ही है।

पोर्टफ़ोलियो ट्रैकर कैसे काम करता है →

निवेश

हर निवेश, एक-एक पंक्ति मेंINR में, जिस करेंसी में आप खर्च करेंगे
निवेशवैल्यूफ़ायदा/नुकसानXIRR30 दिन
Nifty 50 index fundभारतीय म्यूचुअल फ़ंड (AMFI) · इंडेक्स फ़ंड₹25,000 महीना₹16.5 लाख₹16,50,000+₹3.5 लाख11.4%
S&P 500 ETFNYSE · इक्विटी ETF₹22.52 लाख$27,000+₹5.84 लाख14.3%
Nifty Next 50 ETFNSE · इक्विटी ETF₹10 लाख₹10,00,000+₹2 लाख13.0%
Sovereign Gold BondNSE · सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड₹7 लाख₹7,00,000+₹2 लाख15.0%
FTSE 100 trackerLondon Stock Exchange · इक्विटी ETF₹7.84 लाख£7,000 · भाव पेंस में+₹1.12 लाख8.1%

लिस्टेड नहीं: ₹10,00,000 एक आँकड़े के रूप में लिखा — प्लान में गिना जाता है, पर लिस्ट होने तक इसका कोई रिटर्न नहीं निकलता।

एक बार दर्ज — एक खोज, यूनिट और खरीद का भाव — फिर हर कामकाजी दिन एक्सचेंज के अपने क्लोज़िंग भाव से कीमत। SIP हर महीने तारीख वाली एक खरीद बन जाती है। न ब्रोकर लॉगिन, न स्टेटमेंट अपलोड।

तीसरा कदम · फ़ैमिली फ़ाइनेंस · जोड़ों के लिए फ़ैमिली फ़ाइनेंस

अपने पार्टनर को साथ लाएँ, और तय करें कि किसे क्या दिखे।

उसी प्लान में आपके पार्टनर का अपना लॉगिन होता है। हर पंक्ति बताती है कि वह किसकी है, इसलिए प्लान में आपका व्यू, आपके पार्टनर का व्यू और परिवार का व्यू दिखता है — दो करियर, काम छोड़ने की दो उम्र, एक परिवार — और अपनी तरफ़ दूसरे को सिर्फ़ देखने की छूट हो या बदलने की भी, यह फ़ैसला आप दोनों में से हर एक का अपना है।

अपने CA, वकील या किसी भरोसेमंद दोस्त को सिर्फ़ देखने के लिए आमंत्रण भेजें, ठीक वही चुनकर जो उन्हें दिखे, और जब चाहें एक्सेस वापस लें।

फ़ैमिली फ़ाइनेंस कैसे काम करता है →

फ़ैमिली फ़ाइनेंस

लोगआपके प्लान में कौन है, और यह किसे दिखता है।
+ किसी को जोड़ें
व्यक्तिउम्रएक्सेस
आपके पार्टनरपार्टनर36शामिलसाथ में प्लान, अपने अलग साइन इन के साथ
आपकी माँमाता या पिता64स्वीकार कियाउन्हें दिखता है: परिवार का प्लान: हर सेक्शन और नतीजे
आपके CAचार्टर्ड अकाउंटेंट51मंज़ूरी बाकीआपके पार्टनर की मंज़ूरी का इंतज़ार · उसके बाद ईमेल जाता है
एक करीबी दोस्तभरोसेमंद दोस्त40भेजा गया26 सित॰ 2026 को भेजा गया · लिंक 10 अक्टू॰ 2026 तक मान्य
आपके भाईभाई या बहन33आमंत्रण नहीं भेजा गयाआपके प्लान में · जब चाहें, उन्हें देखने के लिए आमंत्रण भेजें
ऐप की अपनी ‘लोग’ टेबल, और उसी के शब्द। नामों की जगह रिश्ते लिखे हैं: यहाँ कोई असली व्यक्ति नहीं है। जिसे भी आमंत्रण भेजा गया है, उसे सिर्फ़ देखने की छूट है — न कोई आँकड़ा बदलने की, न निव के साथ हुई बातचीत पढ़ने की।

चौथा कदम · मनी मैनेजर · पर्सनल फ़ाइनेंस, आम दायरे से तुलना के साथ

ब्योरा जोड़ें: आमदनी, खर्च, लोन और लक्ष्य।

खर्च के एक आँकड़े की जगह दस कैटेगरी रखें, हर लोन और हर बड़ा लक्ष्य जोड़ें — स्कूल की फ़ीस, शादी, घर — हर एक अपनी तारीखों, देश और करेंसी के साथ। इलाज और स्कूल के खर्च अपनी अलग, ज़्यादा तेज़ दरों से महँगे होते हैं।

आपकी कमाई, खर्च और कर्ज़ तीन कार्ड में लौटकर आते हैं: आपकी बचत दर, आमदनी में खर्च का हिस्सा, और हर लोन की असली दर, जो उसकी अपनी किस्तों से निकाली जाती है। खर्च की तुलना आपके देश और शहर के आम दायरे से की जाती है।

मनी मैनेजर कैसे काम करता है →

सारांश

आप कितना कमाते हैंबचत 17%
सालाना, टैक्स से पहले₹84.72 लाख₹84,72,000
हर महीने
₹7,06,000
नौकरी जाने पर भी
3.5%
बचता है
17%
कोई पट्टी नहीं — यहाँ ऐसा कोई पैमाना नहीं जो बताए कि किसी परिवार को कितना कमाना चाहिए।
आप कितना खर्च करते हैंएक बार देख लें
सालाना, आज₹65.38 लाख₹65,37,600
कमाई का हिस्सा
83%
यही ज़िंदगी, आगे चलकर
₹1.6 करोड़
सबसे बड़ी मद
₹27.24 लाख · दुबई में किराया, 42%
आपकी अपनी आमदनी से तुलना, किसी और के खर्च से नहीं।
आप पर कितना कर्ज़ है
अभी बकाया₹35 लाख₹35,00,000
सालाना भुगतान
₹4.8 लाख
आमदनी का हिस्सा
5.7%
सबसे महँगी दर
8.3% · होम लोन
कोई पट्टी नहीं — ब्याज दर आपकी अपनी किस्तों से निकलती है।
उदाहरण वाला एक परिवार: दो वयस्क, 38 और 36 साल के, दो बच्चे, कमाई दुबई में और बसना पुणे में। आमदनी दिरहम और रुपये में; प्लान एक ही है, रुपये में।

पाँचवाँ कदम · निव · मुफ़्त AI फ़ाइनेंशियल असिस्टेंट

जो अब भी अंदाज़ा है, उसे ठीक करें, और निव से पूछें कि उसे क्या बदल सकता है।

करने के काम प्लान पढ़कर बताते हैं कि क्या छूट गया है या क्या सही नहीं लगता, और हर काम के साथ वह पैमाना भी लिखा होता है जिससे उसकी तुलना हुई। किसी को नज़रअंदाज़ करें, तो वह याद रखा जाता है; किसी को तय करें, तो उस पर नज़र रखी जाती है।

फिर निव से पूछें। वह असली अनुमान पर आपका ‘अगर ऐसा हो तो’ का हिसाब चलाती है और दोनों आँकड़े बताती है, समझाती है कि क्या बदला, और बदलाव को एक बटन के रूप में सुझाती है, जिसे दबाना आपके हाथ में है। निव समझाती है; फ़ैसला आपका।

निव क्या कर सकती है →

Nivritee — मुझे निव कहें

अगर मैं इसके बजाय 52 पर काम छोड़ूँ तो?

तब बात नहीं बनती — अनुमान है कि आपकी बचत 90 तक चलने के बजाय 81 की उम्र में खत्म हो जाती। बिना सैलरी का आपका पहला साल 2040 होता, जब कॉलेज की पढ़ाई — बच्चा 2 का खर्च आता है, इसलिए उस साल बचत का 18.9% निकालना पड़ता, जबकि अभी के प्लान में यह 4.3% है। यही ठीक-ठाक और नाकाफ़ी के बीच का फ़र्क है।

‘अगर ऐसा हो तो’ का हिसाब चलाया · काम छोड़ने की उम्र 52

छठा कदम · फ़्रीडम लैडर · चार बकेट वाली स्ट्रेटेजी

तय करें कि पैसा कहाँ रहे, एक-एक बकेट करके।

फ़्रीडम लैडर चार बकेट वाली स्ट्रेटेजी है: बचाव, जो आज ही निकल सके; गुज़ारा, ताकि किसी बुरे साल में कुछ बेचना न पड़े; आज़ादी की पूँजी — आपका FI नंबर; और उसके ऊपर अतिरिक्त पैसा। बकेट एक के ऊपर एक जुड़ते हैं, इसलिए सीढ़ी का सबसे ऊपरी सिरा आपका FI नंबर है।

हर बकेट का टारगेट आपके अपने खर्च से तय होता है, और साथ में यह जाँच कि पैसा ऐसी चीज़ में है या नहीं जिसे वह बकेट इस्तेमाल कर सके। प्लान बनते ही यह हिसाब से निकाली गई शुरुआती सेटिंग के साथ खुल जाता है।

फ़्रीडम लैडर कैसे काम करता है →

चार पायदान

पायदानकिससे बचाता हैकिसमें रखा है
बचावऐसा झटका जो इंतज़ार नहीं करताउसी दिन निकल सकने वाला पैसा
गुज़ाराआमदनी रुक जानाबारी-बारी मैच्योर होते डिपॉज़िट में खर्च का पैसा, बढ़ने वाले निवेश नहीं
आज़ादी की पूँजीजिस रकम तक आपको पहुँचना हैशेयर और डेट के बीच एक फ़ैसला
अतिरिक्त पैसाउसके बाद क्याजो भी आप चुनें

हर पायदान का अपना मकसद, टारगेट निकालने का अपना फ़ॉर्मूला और निवेश का अपना मेल है। ये एक ही बँटवारे वाले मॉडल के चार रूप नहीं हैं।

जो सिर्फ़ Nivritee करता है

छह कदम, आँकड़ों का एक ही सेट, पूरे परिवार के लिए।

हर कदम वही पढ़ता है जो उससे पहले वाले कदम में दर्ज हुआ — यही वह काम है जो किसी अलग कैलकुलेटर के बगल में रखा ट्रैकर नहीं कर सकता। पूरी तुलना देखें →

हर देश, एक करेंसी

भारतीय म्यूचुअल फ़ंड, अमेरिकी शेयर, ब्रिटेन का कोई फ़ंड और खाड़ी के किसी बैंक का डिपॉज़िट — सब परिवार के एक ही आँकड़े में, हर दिन आपकी अपनी करेंसी में बदलकर।

ट्रैकिंग और प्लानिंग, एक साथ

आज आपके पास जो है, वही इस अनुमान में जाता है कि काम छोड़ना कब मुमकिन है। पोर्टफ़ोलियो ट्रैकर प्लान नहीं बनाते; FIRE कैलकुलेटर निवेश ट्रैक नहीं करते।

एक लॉगिन के लिए नहीं, पूरे परिवार के लिए बना

दो लोग, एक प्लान, और दूसरा क्या देखे, यह फ़ैसला हर एक का अपना — आपके CA या वकील को ठीक उतना ही दिखता है जितना आप शेयर करें, सिर्फ़ देखने के लिए।

आपके देश के पैमाने पर

चौदह बाज़ारों की महँगाई, वहाँ की योजनाएँ और परिवारों के सर्वे, ताकि आपका खर्च और आपका पर्सेंटाइल वहीं के हिसाब से मापे जाएँ जहाँ आप रहते हैं।

असली आँकड़ों पर हिसाब लगाने वाली असिस्टेंट

निव से ‘अगर ऐसा हो तो’ वाला कोई सवाल पूछें — वह उसे आपके प्लान के अपने साल-दर-साल अनुमान पर चलाती है और दोनों आँकड़े बताती है; हिसाब में वह कभी अंदाज़ा नहीं लगाती।

मुफ़्त, और बेचने को कुछ नहीं

कोई फ़ीस नहीं, कोई कमीशन नहीं, कोई प्रोडक्ट नहीं। Nivritee में कोई भी आपका प्लान नहीं खोल सकता।

सवाल

शुरू करने से पहले लोग क्या पूछते हैं

पहला FIRE प्लान बनने में कितना समय लगता है?

लगभग दो मिनट। एक देश और सात आँकड़ों से साल-दर-साल का पूरा अनुमान बन जाता है; उसके बाद जो कुछ भी जुड़ता है, वह ब्योरा है — उस जवाब के सामने, जो पहले से दिख रहा है।

क्या साइन अप किए बिना कोई FIRE कैलकुलेटर है?

नहीं। FIRE प्लानर एक मुफ़्त अकाउंट के पीछे है, क्योंकि आपका प्लान सेव होता है और हर आँकड़ा उसी से सर्वर पर निकाला जाता है। साइन अप के लिए एक ईमेल पता या Google अकाउंट काफ़ी है।

क्या मुझे अपना बैंक या ब्रोकर जोड़ना होगा?

नहीं। न अकाउंट लिंक करना, न स्टेटमेंट से आँकड़े अपने-आप लाना, न किसी भी तरह की लॉगिन जानकारी। आपको जो पता है, वह टाइप करें, अपनी होल्डिंग्स खोजकर जोड़ें, और जब कुछ बदले, तब उसे बदल दें।

क्या पार्टनर को बाद में जोड़ा जा सकता है?

हाँ। अकेले शुरू करें और जब चाहें अपने पार्टनर को आमंत्रण भेजें; उसी प्लान में उनका अपना लॉगिन होता है, और फिर प्लान में आपका व्यू, उनका व्यू और परिवार का व्यू दिखता है।

क्या मानी गई दरें बदली जा सकती हैं?

हाँ। प्लान बनते समय आपके देश की दरें आपके अपने प्लान में कॉपी हो जाती हैं, और हर दर को बदलना आपके हाथ में है। कोई दर बदलने से किसी और का प्लान कभी नहीं बदलता।

लगभग दो मिनट में आपका पहला जवाब।

आठ आँकड़ों से पहला जवाब, लगभग दो मिनट में, और हम जो भी बातें मानकर चलते हैं, वे सब आप बदल सकते हैं। मुफ़्त, बैंक लॉगिन की ज़रूरत नहीं, और Nivritee में कोई भी आपका प्लान नहीं खोल सकता।

मुफ़्त शुरू करें