कौन-सी सूचनाएँ आएँ, यह कैसे चुनें?

सूचनाओं की सेटिंग में हर तरह की सूचना के लिए दो स्विच होते हैं — ऐप में और ईमेल से — साथ में यह कि बाज़ार कितना हिले तो अलर्ट आए, आपका टाइम ज़ोन, और 30 दिन के लिए ईमेल रोकने का विकल्प।

सूचनाओं की सेटिंग अकाउंट मेन्यू से खोलें, घंटी में दिए गियर के निशान से, या किसी भी अपडेट ईमेल में सबसे नीचे सूचनाएँ मैनेज करें से।

  • हर पंक्ति में दो स्विच — ऐप में, और ईमेल। जिस पंक्ति के दोनों स्विच बंद हों, उसका कुछ भी नहीं आता। डैश का मतलब है कि उसके लिए वह तरीका मौजूद नहीं है।
  • बाज़ार अलर्ट — संवेदनशील, संतुलित या सीमित में से चुनें: आपकी होल्डिंग में कितना बड़ा बदलाव हो तो अलर्ट आए।
  • आपका टाइम ज़ोन — हफ़्ते का हाल और महीने की शुरुआत का हाल-चाल आपके स्थानीय समय के हिसाब से आते हैं। जब तक आप कोई टाइम ज़ोन न चुनें, यह आपके ब्राउज़र के हिसाब से चलता है।
  • ईमेल रोकें — ऊपर के सभी ईमेल 30 दिन के लिए रुक जाते हैं; घंटी में सब कुछ फिर भी आता रहता है।

आमंत्रण, मंज़ूरियाँ और सुरक्षा ईमेल हमेशा चालू रहते हैं: ये आपके अकाउंट को सुरक्षित रखते हैं और बताते हैं कि कब कोई आपके जवाब का इंतज़ार कर रहा है।

हर स्विच क्या करता है

किसी तरह की सूचना का ईमेल बंद करने से बस वही सूचना आपके इनबॉक्स में आना बंद होती है, और कुछ नहीं — वह घंटी में फिर भी आती है, जब तक आप ऐप में भी बंद न कर दें। अपडेट ईमेल के सबसे नीचे वाला अनसब्सक्राइब लिंक भी उसी एक तरह की सूचना के लिए यही करता है, और जो पेज खुलता है उसमें पहले जैसा करें का विकल्प होता है। हर बदलाव करते ही सेव हो जाता है; अगर कोई सेव न हो पाए, तो पेज यह बताता है और स्विच पहले जैसा हो जाता है, ताकि ऐसा कभी न हो कि आप किसी चीज़ को बंद समझें जबकि वह चालू हो।

आखिरी बार 4 अक्टूबर 2026 को जाँचा गया।